नमस्कार,
यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आप हिंदी सीखने का प्रयास कर रहे हैं। हिंदी एक समृद्ध भाषा ही नहीं बल्कि यह भावनाओं को सशक्त रूप से व्यक्त करने का भी सामर्थ्य रखती है। आशा है कि आप इन YouTube वीडियोज़ की मदद से हिंदी जल्द ही सीख सकेंगे।
मैं आपके इस 1 घंटे 3 मिनट के वीडियो को दो दिनों के भीतर ट्रांस्क्राइब कर सकती हूं। संवादों को यूनिकोड फॉंट में टंकित कर MS Word फ़ाइल में प्रदान किया जाएगा। नमूने के तौर पर एपिसोड के कुछ आरंभिक संवादों को इस प्रस्ताव के नीचे टंकित कर प्रस्तुत किया जा रहा है।
आशा है आप इसे पसंद करेंगे। यदि आप मुझसे वार्ता करते हैं, तो आपको हिंदी सीखने में और भी सहायता मिलेगी।
आपके संदेश की प्रतीक्षा रहेगी।
सादर,
(राधा वर्मा)
PS: If you are not able to read the above proposal, you can translate it online.
=========द ट्री हाऊस=============
(पैपा और जॉर्ज दादी और दादा पिग को मिलने आए हैं।)
-दादी पिग!
-दादी पिग!
-हैलो, मेरे प्यारे बच्चों। घर में अंदर आने से पहले जूते निकालो।
-जी, दादी।
(बच्चे पिग खिलखिलाते हैं)
-पैपा, जॉर्ज... देखो मैंने क्या बनाया। छोटे परदे।
-ओह! ये छोटे पर्दे क्यों बनाए, दादी?
-ये एक सरप्राइज़ है। तुम्हें देखना है दादा पिग ने बगीचे में तुम्हारे लिए क्या बनाया है?
-जी, दादी।
(बच्चे पिग खिलखिलाते हैं)
-दादा पिग।
-दादा पिग।
-हैलो, पैपा और जॉर्ज। देखो मैंने तुम्हारे लिए क्या बनाया है। एक ट्री हाऊस।
-एक ट्री हाऊस! जॉर्ज और मेरे लिए!
-और ये छोटे पर्दे तुम्हारे ट्री हाऊस के लिए।
-वाह! वाह!
(पैपा और जॉर्ज को उनका ट्री हाऊस बहुत पसंद आया)
=========नमूना समाप्त=============